Facebook Twitter Instagram
    Subscribe
    www.hindivachan.in
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • Home
    • Bible

      1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

      October 5, 2022
    • Quiz
    • Study
    • Contact
    • Donate
    www.hindivachan.in
    Home»Bible»Old Testament»Book of Joshua»यहोशू- अध्याय 18 | Joshua Chapter 18
    Book of Joshua

    यहोशू- अध्याय 18 | Joshua Chapter 18

    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit WhatsApp Email

    1 फिर इस्राएलियों को सारी मण्डली ने शीलो में इकट्ठी हो कर वहां मिलापवाले तम्बू को खड़ा किया; क्योंकि देश उनके वश में आ गया था।

    2 और इस्राएलियों में से सात गोत्रों के लोग अपना अपना भाग बिना पाये रह गए थे।

    3 तब यहोशू ने इस्राएलियों से कहा, जो देश तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें दिया है, उसे अपने अधिकार में कर लेने में तुम कब तक ढिलाई करते रहोगे?

    4 अब प्रति गोत्र के पीछे तीन मनुष्य ठहरा लो, और मैं उन्हें इसलिये भेजूंगा कि वे चलकर देश में घूमें फिरें, और अपने अपने गोत्र के भाग के प्रयोजन के अनुसार उसका हाल लिख लिखकर मेरे पास लौट आएं।

    5 और वे देश के सात भाग लिखें, यहूदी तो दक्खिन की ओर अपने भाग में, और यूसुफ के घराने के लोग उत्तर की ओर अपने भाग में रहें।

    6 और तुम देश के सात भाग लिखकर मेरे पास ले आओ; और मैं यहां तुम्हारे लिये अपने परमेश्वर यहोवा के साम्हने चिट्ठी डालूंगा।

    7 और लेवियों का तुम्हारे मध्य में कोई भाग न होगा, क्योंकि यहोवा का दिया हुआ याजकपद ही उनका भाग है; और गाद, रूबेन, और मनश्शे के आधे गोत्र के लोग यरदन के पूर्व की ओर यहोवा के दास मूसा का दिया हुआ अपना अपना भाग पा चुके हैं।

    8 तो वे पुरूष उठ कर चल दिए; और जो उस देश का हाल लिखने को चले उन्हें यहोशू ने यह आज्ञा दी, कि जा कर देश में घूमो फिरो, और उसका हाल लिखकर मेरे पास लौट आओ; और मैं यहां शिलो में यहोवा के साम्हने तुम्हारे लिये चिट्ठी डालूंगा।

    9 तब वे पुरूष चल दिए, और उस देश में घूमें, और उसके नगरों के सात भाग करके उनका हाल पुस्तक में लिखकर शीलो की छावनी में यहोशू के पास आए।

    10 तब यहोशू ने शीलोंमें यहोवा के साम्हने उनके लिये चिट्ठियां डालीं; और वहीं यहोशू ने इस्राएलियों को उनके भागों के अनुसार देश बांट दिया॥

    11 और बिन्यामीनियों के गोत्र की चिट्ठी उनके कुलों के अनुसार निकली, और उनका भाग यहूदियों और यूसुफियों के बीच में पड़ा।

    12 और उनका उत्तरी सिवाना यरदन से आरम्भ हुआ, और यरीहो की उत्तर अलंग से चढ़ते हुए पश्चिम की ओर पहाड़ी देश में हो कर बेतावेन के जंगल में निकला;

    13 वहां से वह लूज को पहुंचा (जो बेतेल भी कहलाता है), और लूज की दक्खिन अलंग से होते हुए निचले बेथोरोन की दक्खिन ओर के पहाड़ के पास हो अत्रोतद्दार को उतर गया।

    14 फिर पश्चिमी सिवाना मुड़के बेथोरोन के साम्हने और उसकी दक्खिन ओर के पहाड़ से होते हुए किर्यतबाल नाम यहूदियों के एक नगर पर निकला (जो किर्यत्यारीम भी कहलाता है); पश्चिम का सिवाना यही ठहरा।

    15 फिर दक्खिन अलंग का सिवाना पश्चिम से आरम्भ हो कर किर्यत्यारीम के सिरे से निकलकर नेप्तोह के सोते पर पहुंचा;

    16 और उस पहाड़ के सिरे पर उतरा, जो हिन्नोम के पुत्र की तराई के साम्हने और रपाईम नाम तराई की उत्तर ओर है; वहां से वह हिन्नोम की तराई में, अर्थात यबूस की दक्खिन अलंग हो कर एनरोगेल को उतरा;

    17 वहां से वह उत्तर की ओर मुड़कर एनशेमेश को निकलकर उस गलीलोत की ओर गया, जो अदुम्मीम की चढ़ाई के साम्हने है, फिर वहां से वह रूबेन के पुत्र बोहन के पत्थर तक उतर गया;

    18 वहां से वह उत्तर की ओर जा कर अराबा के साम्हने के पहाड़ की अलंग से होते हुए अराबा को उतरा;

    19 वहां से वह सिवाना बेथोग्ला की उत्तर अलंग से जा कर खारे ताल की उत्तर ओर के कोल में यरदन के मुहाने पर निकला; दक्खिन का सिवाना यही ठहरा।

    20 और पूर्व की ओर का सिवाना यरदन ही ठहरा। बिन्यामीनियों का भाग, चारों ओर के सिवानों सहित, उनके कुलों के अनुसार, यही ठहरा।

    21 और बिन्यामीनियों के गोत्र को उनके कुलों के अनुसार ये नगर मिले, अर्थात यरीहो, बेथोग्ला, एमेक्कसीस,

    22 बेतराबा, समारैम, बेतेल,

    23 अव्वीम, पारा, ओप्रा,

    24 कपरम्मोनी, ओप्नी और गेबा; ये बारह नगर और इनके गांव मिले।

    25 फिर गिबोन, रामा, बेरोत,

    26 मिस्पे, कपीरा, मोसा,

    27 रेकेम, यिर्पेल, तरला,

    28 सेला, एलेप, यबूस (जो यरूशलेम भी कहलाता है), गिबत और किर्यत; ये चौदह नगर और इनके गांव उन्हें मिले। बिन्यामीनियों का भाग उनके कुलों के अनुसार यही ठहरा॥


    Joshua Old Testament
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Email

    Related Posts

    1 कुरिन्थियों – 2 | 1 Corinthians – 2

    October 5, 2022

    लैव्यव्यवस्था अध्याय 27 | Leviticus Chapter 27

    October 3, 2022

    लैव्यव्यवस्था अध्याय 26 | Leviticus Chapter 26

    October 3, 2022

    लैव्यव्यवस्था अध्याय 25 | Leviticus Chapter 25

    October 3, 2022

    लैव्यव्यवस्था अध्याय 24 | Leviticus Chapter 24

    October 3, 2022

    लैव्यव्यवस्था अध्याय 23 | Leviticus Chapter 23

    October 3, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    मत्ती 4 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 4 | Online Hindi Bible

    मत्ती 24 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 24 | Online Hindi Bible

    1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

    प्रेरितों के काम 9 | Acts of Apostles Chapter 9 | Online Hindi Bible

    Categories

    मत्ती 8 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 8 | Online Hindi Bible

    सूची पर जायें 1 जब वह उस पहाड़ से उतरा, तो एक बड़ी भीड़ उसके…

    Read More

    1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

    सुची पर जायें 1 तुम मेरी सी चाल चलो जैसा मैं मसीह की सी चाल…

    Read More

    1 कुरिन्थियों – 4 | 1 Corinthians – 4

    प्रेरितों के काम 4 | Acts of Apostles Chapter 4 | Online Hindi Bible

    प्रेरितों के काम 9 | Acts of Apostles Chapter 9 | Online Hindi Bible

    अध्याय 1 और शाऊल जो अब तक प्रभु के चेलों को धमकाने और घात करने…

    Read More

    मत्ती 9 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 9 | Online Hindi Bible

    1 फिर वह नाव पर चढ़कर पार गया; और अपने नगर में आया।2 और देखो,…

    Read More

    प्रेरितों के काम 27 | Acts of Apostles Chapter 27 – Online Hindi Bible

    अध्याय 1 जब यह ठहराया गया, कि हम जहाज पर इतालिया को जाएं, तो उन्होंने…

    Read More

    मत्ती 25 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 25 | Online Hindi Bible

    1 तब स्वर्ग का राज्य उन दस कुंवारियों के समान होगा जो अपनी मशालें लेकर…

    Read More
    New Testament

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    Recent Posts
    • 1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16
    • 1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15
    • 1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12
    • 1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13
    • 1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube LinkedIn
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    © 2023 HindiVachan. Designed by CreativeMevin.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.