Facebook Twitter Instagram
    Subscribe
    www.hindivachan.in
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • Home
    • Bible

      1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

      October 5, 2022
    • Quiz
    • Study
    • Contact
    • Donate
    www.hindivachan.in
    Home»Bible»Old Testament»Book of Hosea»होशे अध्याय 9 | Hosea Chapter 9 | Online Hindi Bible
    Book of Hosea

    होशे अध्याय 9 | Hosea Chapter 9 | Online Hindi Bible

    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit WhatsApp Email
    सूची पर जायें

    1 हे इस्राएल, तू देश देश के लोगों की नाईं आनन्द में मगन मत हो! क्योंकि तू अपने परमेश्वर को छोड़ कर वेश्या बनी। तू ने अन्न के हर एक खलिहान पर छिनाले की कमाई आनन्द से ली है।

    2 वे न तो खलिहान के अन्न से तृप्त होंगे, और न कुण्ड के दाखमधु से; और न नये दाखमधु के घटने से वे धोखा खाएंगे।

    3 वे यहोवा के देश में रहने न पाएंगे; परन्तु एप्रैम मिस्र में लौट जाएगा, और वे अश्शूर में अशुद्ध वस्तुएं खाएंगे॥

    4 वे यहोवा के लिये दाखमधु का अर्घ न देंगे, और न उनके बलिदान उसको भाएंगे। उनकी रोटी शोक करने वालों का सा भोजन ठहरेगी; जितने उसे खाएंगे सब अशुद्ध हो जाएंगे; क्योंकि उनकी भोजनवस्तु उनकी भूख बुझाने ही के लिये होगी; वह यहोवा के भवन में न आ सकेगी॥

    5 नियत समय के पर्व और यहोवा के उत्सव के दिन तुम क्या करोगे?

    6 देखो, वे सत्यानाश होने के डर के मारे चले गए; परन्तु वहां मर जाएंगे और मिस्री उनकी लोथें इकट्ठी करेंगे; और मोप के निवासी उन को मिट्टी देंगे। उनकी मनभावनी चान्दी की वस्तुएं बिच्छु पेड़ों के बीच में पड़ेंगी, और उनके तम्बुओं में झड़बेरी उगेगी।

    7 दण्ड के दिन आए हैं; बदला लेने के दिन आए हैं; और इस्राएल यह जान लेगा। उनके बहुत से अधर्म और बड़े द्वेष के कारण भविष्यद्वक्ता तो मूर्ख, और जिस पुरूष पर आत्मा उतरता है, वह बावला ठहरेगा॥

    8 एप्रैम मेरे परमेश्वर की ओर से पहरूआ है; भविष्यद्वक्ता सब मार्गों में बहेलिये का फन्दा है, और वह अपने परमेश्वर के घर में बैरी हुआ है।

    9 वे गिबा के दिनों की भांति अत्यन्त बिगड़े हैं; सो वह उनके अधर्म की सुधि ले कर उनके पाप का दण्ड देगा॥

    10 मैं ने इस्राएल को ऐसा पाया जैसे कोई जंगल में दाख पाए; और तुम्हारे पुरखाओं पर ऐसे दृष्टि की जैसे अंजीर के पहिले फलों पर दृष्टि की जाती है। परन्तु उन्होंने पोर के बाल के पास जा कर अपने तईं लज्जा का कारण होने के लिये अर्पण कर दिया, और जिस पर मोहित हो गए थे, वे उसी के समान घिनौने हो गए।

    11 एप्रैम का वैभव पक्षी की नाईं उड़ जाएगा; न तो किसी का जन्म होगा, न किसी को गर्भ रहेगा, और न कोई स्त्री गर्भवती होगी!

    12 चाहे वे अपने लड़के-बालों का पालन-पोषण कर बड़े भी करें, तौभी मैं उन्हें यहां तक निर्वंश करूंगा कि कोई भी न बचेगा। जब मैं उन से दूर हो जाऊंगा, तब उन पर हाय!

    13 जैसा मैं ने सोर को देखा, वैसा एप्रैम को भी मनभाऊ स्थान में बसा हुआ देखा; तौभी उसे अपने लड़के-बालों को घातक के साम्हने ले जाना पड़ेगा।

    14 हे यहोवा, उन को दण्ड दे! तू क्या देगा? यह, कि उनकी स्त्रियों के गर्भ गिर जाएं, और स्थान सूखे रहें॥

    15 उनकी सारी बुराई गिल्गाल में है; वहीं मैं ने उन से घृणा की। उनके बुरे कामों के कारण मैं उन को अपने घर से निकाल दूंगा। और उन से फिर प्रीति न रखूंगा, क्योंकि उनके सब हाकिम बलवा करने वाले हैं।

    16 एप्रैम मारा हुआ है, उनकी जड़ सूख गई, उन में फल न लगेगा। और चाहे उनकी स्त्रियां बच्चे भी न जनें तौभी मैं उनके जन्मे हुए दुलारों को मार डालूंगा॥

    17 मेरा परमेश्वर उन को निकम्मा ठहराएगा, क्योंकि उन्होंने उसकी नहीं सुनी। वे अन्यजातियों के बीच मारे मारे फिरेंगे॥

    अध्याय 10
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Email

    Related Posts

    होशे अध्याय 6 | Hosea Chapter 6 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 14 | Hosea Chapter 14 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 13 | Hosea Chapter 13 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 12 | Hosea Chapter 12 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 11 | Hosea Chapter 11 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 10 | Hosea Chapter 10 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 20 | Book of Revelation Chapter 20

    मत्ती 8 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 8 | Online Hindi Bible

    लूका रचित सुसमाचार– 2 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 14 | Book of Revelation Chapter 14

    Categories

    लूका रचित सुसमाचार– 7 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    1 जब वह लोगों को अपनी सारी बातें सुना चुका, तो कफरनहूम में आया। 2 और…

    Read More

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 20 | Book of Revelation Chapter 20

    सूची पर जायें 1 फिर मै ने एक स्वर्गदूत को स्वर्ग से उतरते देखा; जिस…

    Read More

    मत्ती 19 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 19 | Online Hindi Bible

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 9 | Book of Revelation Chapter 9

    यूहन्ना अध्याय 19 | Book of John Chapter 19

    सूची पर जायें 1 इस पर पीलातुस ने यीशु को लेकर कोड़े लगवाए। 2 और…

    Read More

    यूहन्ना अध्याय 9 | Book of John Chapter 9

    सूची पर जायें 1 फिर जाते हुए उस ने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म…

    Read More

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 21 | Book of Revelation Chapter 21

    सूची पर जायें फिर मैं ने नये आकाश और नयी पृथ्वी को देखा, क्योंकि पहिला…

    Read More

    मत्ती 14 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 14 | Online Hindi Bible

    1 उस समय चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने यीशु की चर्चा सुनी।2 और अपने…

    Read More
    New Testament

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    Recent Posts
    • 1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16
    • 1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15
    • 1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12
    • 1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13
    • 1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube LinkedIn
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    © 2023 HindiVachan. Designed by CreativeMevin.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.