Facebook Twitter Instagram
    Subscribe
    www.hindivachan.in
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • Home
    • Bible

      1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

      October 5, 2022
    • Quiz
    • Study
    • Contact
    • Donate
    www.hindivachan.in
    Home»Bible»Old Testament»Book of Hosea»होशे अध्याय 13 | Hosea Chapter 13 | Online Hindi Bible
    Book of Hosea

    होशे अध्याय 13 | Hosea Chapter 13 | Online Hindi Bible

    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit WhatsApp Email
    सूची पर जायें

    1 जब एप्रैम बोलता था, तब लोग कांपते थे; और वह इस्राएल में बड़ा था; परन्तु जब वह बाल के कारण दोषी हो गया, तब वह मर गया।

    2 और अब वे लोग पाप पर पाप बढ़ाते जाते हैं, और अपनी बुद्धि से चान्दी ढालकर ऐसी मूरतें बनाईं हैं जो कारीगरों ही से बनीं। उन्हीं के विषय लोग कहते हैं, जो नरमेध करें, वे बछड़ों को चूमें!

    3 इस कारण वे भोर के मेघ, तड़के सूख जाने वाली ओस, खलिहान पर से आंधी के मारे उड़ने वाली भूसी, या चिमनी से निकलते हुए धूएं के समान होंगे॥

    4 मिस्र देश ही से मैं यहोवा, तेरा परमेश्वर हूं; तू मुझे छोड़ किसी को परमेश्वर कर के न जानना; क्योंकि मेरे सिवा कोई तेरा उद्धारकर्ता नहीं हैं।

    5 मैं ने उस समय तुझ पर मन लगाया जब तू जंगल में वरन अत्यन्त सूखे देश में था।

    6 परन्तु जब इस्राएली चराए जाते थे और वे तृप्त हो गए, तब तृप्त होने पर उनका मन घमण्ड से भर गया; इस कारण वे मुझ को भूल गए।

    7 सो मैं उनके लिये सिंह सा बना हूं; मैं चीते की नाईं उनके मार्ग में घात लगाए रहूंगा।

    8 मैं बच्चे छीनी हुई रीछनी के समान बन कर उन को मिलूंगा, और उनके हृदय की झिल्ली को फाडूंगा, और सिंह की नाईं उन को वहीं खा डालूंगा, जैसे बन-पशु उन को फाड़ डाले॥

    9 हे इस्राएल, तेरे विनाश का कारण यह है, कि तू मेरा अर्थात अपने सहायक का विरोधी है।

    10 अब तेरा राजा कहां रहा कि तेरे सब नगरों में वह तुझे बचाए? और तेरे न्यायी कहां रहे, जिनके विषय में तू ने कहा था कि मेरे लिये राजा और हाकिम ठहरा दें?

    11 मैं ने क्रोध में आकर तेरे लिये राजा बनाए, और फिर जलजलाहट में आकर उन को हटा भी दिया।

    12 एप्रैम का अधर्म गठा हुआ है, उनका पाप संचय किया हुआ है।

    13 उसको जच्चा की सी पीड़ाए उठेंगी, परन्तु वह निर्बुद्धि लड़का है जो जन्म के समय ठीक से नहीं आता।

    14 मैं उसको अधोलोक के वश से छुड़ा लूंगा और मृत्यु से उसको छुटकारा दूंगा। हे मृत्यु, तेरी मारने की शक्ति कहां रही? हे अधोलोक, तेरी नाश करने की शक्ति कहां रहीं? मैं फिर कभी नहीं पछताऊंगा॥

    15 चाहे वह अपने भाइयों से अधिक फूले-फले, तौभी पुरवाई उस पर चलेगी, और यहोवा की ओर से मरूस्थल से आएगी, और उसका कुण्ड सूखेगा; और उसका सोता निर्जन हो जाएगा। उसकी रखी हुई सब मनभावनी वस्तुएं वह लूट ले जाएगा।

    16 सामरिया दोषी ठहरेगा, क्योंकि उसने अपने परमेश्वर से बलवा किया है; वे तलवार से मारे जाएंगे, उनके बच्चे पटके जाएंगे, और उनकी गर्भवती स्त्रियां चीर डालीं जाएंगी॥


    अध्याय 14
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Email

    Related Posts

    होशे अध्याय 6 | Hosea Chapter 6 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 14 | Hosea Chapter 14 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 12 | Hosea Chapter 12 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 11 | Hosea Chapter 11 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 10 | Hosea Chapter 10 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 9 | Hosea Chapter 9 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    मत्ती 11 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 11 | Online Hindi Bible

    लूका रचित सुसमाचार– 19 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    यूहन्ना अध्याय 19 | Book of John Chapter 19

    लूका रचित सुसमाचार– 15 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    Categories

    मत्ती 22 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 22 | Online Hindi Bible

    1 इस पर यीशु फिर उन से दृष्टान्तों में कहने लगा।2 स्वर्ग का राज्य उस…

    Read More

    यूहन्ना अध्याय 16 | Book of John Chapter 16

    सूची पर जायें 1 येबातें मैं ने तुम से इसलिये कहीं कि तुम ठोकर न…

    Read More

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 12 | Book of Revelation Chapter 12

    मत्ती 5 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 5 | Online Hindi Bible

    मत्ती 15 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 15 | Online Hindi Bible

    1 तब यरूशलेम से कितने फरीसी और शास्त्री यीशु के पास आकर कहने लगे।2 तेरे…

    Read More

    मरकुस अध्याय 10 | Book of Mark Chapter 10

    सूची पर जायें 1 फिर वह वहां से उठकर यहूदिया के सिवानों में और यरदन…

    Read More

    1 कुरिन्थियों – 4 | 1 Corinthians – 4

    सुची पर जायें 1 मनुष्य हमें मसीह के सेवक और परमेश्वर के भेदों के भण्डारी…

    Read More

    लूका रचित सुसमाचार– 3 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सन्देश (मत्ती 3:1-12; मरकुस 1:1-8; यूहन्ना 1:19-28) 1 तिबिरियुस कैसर के…

    Read More
    New Testament

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    Recent Posts
    • 1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16
    • 1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15
    • 1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12
    • 1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13
    • 1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube LinkedIn
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    © 2023 HindiVachan. Designed by CreativeMevin.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.