Facebook Twitter Instagram
    Subscribe
    www.hindivachan.in
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • Home
    • Bible
    • Quiz
    • Study
    • Contact
    • Donate
    www.hindivachan.in
    Book of Hosea

    होशे अध्याय 12 | Hosea Chapter 12 | Online Hindi Bible

    सूची पर जायें

    1 एप्रैम पानी पीटता और पुरवाई का पीछा करता रहता है; वह लगातार झूठ और उत्पात को बढ़ाता रहता है; वे अश्शूर के साथ वाचा बान्धते और मिस्र में तेल भेजते हैं।

    2 यहूदा के साथ भी यहोवा का मुकद्दमा है, और वह याकूब को उसके चालचलन के अनुसार दण्ड देगा; उसके कामों के अनुसार वह उसको बदला देगा।

    3 अपनी माता की कोख ही में उसने अपने भाई को अड़ंगा मारा, और बड़ा हो कर वह परमेश्वर के साथ लड़ा।

    4 वह दूत से लड़ा, और जीत भी गया, वह रोया और उसने गिड़गिड़ाकर बिनती की। बेतेल में वह उसको मिला, और वहीं उसने हम से बातें की।

    5 यहोवा, सेनाओं का परमेश्वर, जिसका स्मरण यहोवा नाम से होता है।

    6 इसलिये तू अपने परमेश्वर की ओर फिर; कृपा और न्याय के काम करता रह, और अपने परमेश्वर की बाट निरन्तर जोहता रह॥

    7 वह व्योपारी है, और उसके हाथ में छल का तराजू है; अन्धेर करना ही उसको भाता है।

    8 एप्रैम कहता है, मैं धनी हो गया, मैं ने सम्पत्ति प्राप्त की है; मेरे किसी काम में ऐसा अधर्म नहीं पाया गया जिस से पाप लगे।

    9 मैं यहोवा, मिस्र देश ही से तेरा परमेश्वर हूं; मैं फिर तुझे तम्बुओं में ऐसा बसाऊंगा जैसा नियत पर्व के दिनों में हुआ करता है॥

    10 मैं ने भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा बातें कीं, और बार बार दर्शन देता रहा; और भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा दृष्टान्त कहता आया हूं।

    11 क्या गिलाद कुकर्मी नहीं? वे पूरे छली हो गए हैं। गिल्गाल में बैल बलि किए जाते हैं, वरन उनकी वेदियां उन ढेरों के समान हैं जो खेत की रेघारियों के पास हों।

    12 याकूब अराम के मैदान में भाग गया था; वहां इस्राएल ने एक पत्नी के लिये सेवा की, और पत्नी के लिये वह चरवाही करता था।

    13 एक भविष्यद्वक्ता के द्वारा यहोवा इस्राएल को मिस्र से निकाल ले आया, और भविष्यद्वक्ता ही के द्वारा उसकी रक्षा हुई।

    14 एप्रैम ने अत्यन्त रिस दिलाई है; इसलिये उसका किया हुआ खून उसी के ऊपर बना रहेगा, और उसने अपने परमेश्वर के नाम में जो बट्टा लगाया है, वह उसी को लौटाया जाएगा॥

    अध्याय 13

    Related Posts

    होशे अध्याय 6 | Hosea Chapter 6 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 14 | Hosea Chapter 14 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 13 | Hosea Chapter 13 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 11 | Hosea Chapter 11 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 10 | Hosea Chapter 10 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 9 | Hosea Chapter 9 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    • 1 कुरिन्थियों – 16
    • 1 कुरिन्थियों – 15
    • 1 कुरिन्थियों – 12
    • 1 कुरिन्थियों – 13
    • 1 कुरिन्थियों – 11

    Categories

    Archives

    • October 2022
    • September 2022
    • July 2022
    • June 2022

    Categories

    • 1 Corinthians
    • Bible
    • Bible Study
    • Book of Acts
    • Book of Exodus
    • Book of Genesis
    • Book of Hosea
    • Book of John
    • Book of Joshua
    • Book of Judges
    • Book of Leviticus
    • Book of Mark
    • Book of Matthew
    • Book of Numbers
    • Book of Revelation
    • Book of Romans
    • Book of Ruth
    • Book of Samuel
    • Book of Samuel
    • Epistle of John 3
    • Epistle of Jude
    • Gospel of Luke
    • New Testament
    • New Testament Index
    • Old Testament
    • Old Testament Index
    • Quiz
    • Romans
    • Survey
    • The Book of Deuteronomy
    • Uncategorized
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube LinkedIn
    © 2023 HindiVachan. Designed by CreativeMevin.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.