Facebook Twitter Instagram
    Subscribe
    www.hindivachan.in
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • Home
    • Bible

      1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

      October 5, 2022
    • Quiz
    • Study
    • Contact
    • Donate
    www.hindivachan.in
    Home»Bible»Old Testament»Book of Hosea»होशे अध्याय 10 | Hosea Chapter 10 | Online Hindi Bible
    Book of Hosea

    होशे अध्याय 10 | Hosea Chapter 10 | Online Hindi Bible

    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit WhatsApp Email
    सूची पर जायें

    1 इस्राएल एक लहलहाती हुई दाखलता सी है, जिस में बहुत से फल भी लगे, परन्तु ज्यों ज्यों उस के फल बढ़े, त्यों त्यों उसने अधिक वेदियां बनाईं जैसे जैसे उसकी भूमि सुधरी, वैसे ही वे सुन्दर लाटें बनाते गए।

    2 उनका मन बटा हुआ है; अब वे दोषी ठहरेंगे। वह उनकी वेदियों को तोड़ डालेगा, और उनकी लाटों को टुकड़े टुकड़े करेगा।

    3 अब वे कहेंगे, हमारे कोई राजा नहीं है, क्योंकि हम ने यहोवा का भय नहीं माना; सो राजा हमारा क्या कर सकता है?

    4 वे बातें बनाते और झूठी शपथ खाकर वाचा बान्धते हैं; इस कारण खेत की रेघारियों में धतूरे की नाईं दण्ड फूले फलेगा।

    5 सामरिया के निवासी बेतावेन के बछड़े के लिये डरते रहेंगे, और उसके लोग उसके लिये विलाप करेंगे; और उसके पुजारी जो उसके कारण मगन होते थे उसके प्रताप के लिये इस कारण विलाप करेंगे क्योंकि वह उन में से उठ गया है।

    6 वह यारेब राजा की भेंट ठहरने के लिये अश्शूर देश में पहुंचाया जएगा। एप्रैम लज्जित होगा, और इस्राएल भी अपनी युक्ति से लजाएगा॥

    7 सामरिया अपने राजा समेत जल के बुलबुले की नाईं मिट जाएगा।

    8 और आवेन के ऊंचे स्थान जो इस्राएल का पाप है, वे नाश होंगे। उनकी वेदियों पर झड़बेरी, पेड़ और ऊंटकटारे उगेंगे; और उस समय लोग पहाड़ों से कहने लगेंगे, हम को छिपा लो, और टीलों से कि हम पर गिर पड़ो॥

    9 हे इस्राएल, तू गिबा के दिनों में पाप करता आया है; वे उसी में बने रहें; क्या वे गिबा में कुटिल मनुष्यों के संग लड़ाई में न फंसे?

    10 जब मेरी इच्छा होगी तब मैं उन्हें ताड़ना दूंगा, और देश देश के लोग उनके विरुद्ध इकट्ठे हो जाएंगे; क्योंकि वे अपने दोनों अधर्मों में फसें हुए हैं॥

    11 एप्रैम सीखी हुई बछिया है, जो अन्न दांवने से प्रसन्न होती है, परन्तु मैं ने उसकी सुन्दर गर्दन पर जुआ रखा है; मैं एप्रैम पर सवार चढ़ाऊंगा; यहूदा हल, और याकूब हेंगा खींचेगा।

    12 अपने लिये धर्म का बीज बोओ, तब करूणा के अनुसार खेत काटने पाओगे; अपनी पड़ती भूमि को जोतो; देखो, अभी यहोवा के पीछे हो लेने का समय है, कि वह आए और तुम्हारे ऊपर उद्धार बरसाए॥

    13 तुम ने दुष्टता के लिये हल जोता और अन्याय का खेत काटा है; और तुम ने धोखे का फल खाया है। और यह इसलिये हुआ क्योंकि तुम ने अपने कुव्यवहार पर, और अपने बहुत से वीरों पर भरोसा रखा था।

    14 इस कारण तुम्हारे लोगों में हुल्लड़ उठेगा, और तुम्हारे सब गढ़ ऐसे नाश किए जाएंगे जैसा बेतर्बेल नगर युद्ध के समय शल्मन के द्वारा नाश किया गया; उस समय माताएं अपने बच्चों समेत पटक दी गईं थी।

    15 तुम्हारी अत्यन्त बुराई के कारण बेतेल से भी इसी प्रकार का व्यवहार किया जाएगा। भोर होते ही इस्राएल का राजा पूरी रीति से मिट जाएगा॥

    अध्याय 11
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Email

    Related Posts

    होशे अध्याय 6 | Hosea Chapter 6 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 14 | Hosea Chapter 14 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 13 | Hosea Chapter 13 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 12 | Hosea Chapter 12 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 11 | Hosea Chapter 11 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022

    होशे अध्याय 9 | Hosea Chapter 9 | Online Hindi Bible

    July 3, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 7 | Book of Revelation Chapter 7

    मरकुस अध्याय 4 | Book of Mark Chapter 4

    प्रेरितों के काम 26 | Acts of Apostles Chapter 26 | Online Hindi Bible

    रोमियों – अध्याय 5 | Romans Chapter 5

    Categories

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 15 | Book of Revelation Chapter 15

    सूची पर जायें फिर मैं ने स्वर्ग में एक और बड़ा और अद्भुत चिन्ह देखा,…

    Read More

    मरकुस अध्याय 9 | Book of Mark Chapter 9

    सूची पर जायें 1 और उस ने उन से कहा; मैं तुम से सच कहता…

    Read More

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    लूका रचित सुसमाचार– 9 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    मत्ती 19 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 19 | Online Hindi Bible

    1 जब यीशु ये बातें कह चुका, तो गलील से चला गया; और यहूदिया के…

    Read More

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 9 | Book of Revelation Chapter 9

    सूची पर जायें 1 और जब पांचवें स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी, तो मैं ने स्वर्ग…

    Read More

    मत्ती 9 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 9 | Online Hindi Bible

    1 फिर वह नाव पर चढ़कर पार गया; और अपने नगर में आया।2 और देखो,…

    Read More

    मत्ती 21 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 21 | Online Hindi Bible

    1 जब वे यरूशलेम के निकट पहुंचे और जैतून पहाड़ पर बैतफगे के पास आए,…

    Read More
    New Testament

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    Recent Posts
    • 1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16
    • 1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15
    • 1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12
    • 1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13
    • 1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube LinkedIn
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    © 2023 HindiVachan. Designed by CreativeMevin.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.