Facebook Twitter Instagram
    Subscribe
    www.hindivachan.in
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • Home
    • Bible

      1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

      October 5, 2022
    • Quiz
    • Study
    • Contact
    • Donate
    www.hindivachan.in
    Home»Bible»New Testament»Book of Revelation»प्रकाशितवाक्य – अध्याय 6 | Book of Revelation Chapter 6
    Book of Revelation

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 6 | Book of Revelation Chapter 6

    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit WhatsApp Email
    सूची पर जायें

    फिर मैं ने देखा, कि मेम्ने ने उन सात मुहरों में से एक को खोला; और उन चारों प्राणियों में से एक का गर्जन का सा शब्द सुना, कि आ।

    2 और मैं ने दृष्टि की, और देखो, एक श्वेत घोड़ा है, और उसका सवार धनुष लिए हुए है: और उसे एक मुकुट दिया गया, और वह जय करता हुआ निकला कि और भी जय प्राप्त करे॥

    3 और जब उस ने दूसरी मुहर खोली, तो मैं ने दूसरे प्राणी को यह कहते सुना, कि आ।

    4 फिर एक और घोड़ा निकला, जो लाल रंग का था; उसके सवार को यह अधिकार दिया गया, कि पृथ्वी पर से मेल उठा ले, ताकि लोग एक दूसरे को वध करें; और उसे एक बड़ी तलवार दी गई॥

    5 और जब उस ने तीसरी मुहर खोली, तो मैं ने तीसरे प्राणी को यह कहते सुना, कि आ: और मैं ने दृष्टि की, और देखो, एक काला घोड़ा है;

    6 और मैं ने उन चारों प्राणियों के बीच में से एक शब्द यह कहते सुना, कि दीनार का सेर भर गेहूं, और दीनार का तीन सेर जव, और तेल, और दाख-रस की हानि न करना॥

    7 और जब उस ने चौथी मुहर खोली, तो मैं ने चौथे प्राणी का शब्द यह कहते सुना, कि आ।

    8 और मैं ने दृष्टि की, और देखो, एक पीला सा घोड़ा है; और उसके सवार का नाम मृत्यु है: और अधोलोक उसके पीछे पीछे है और उन्हें पृथ्वी की एक चौथाई पर यह अधिकार दिया गया, कि तलवार, और अकाल, और मरी, और पृथ्वी के वनपशुओं के द्वारा लोगों को मार डालें॥

    9 और जब उस ने पांचवी मुहर खोली, तो मैं ने वेदी के नीचे उन के प्राणों को देखा, जो परमेश्वर के वचन के कारण, और उस गवाही के कारण जो उन्होंने दी थी, वध किए गए थे।

    10 और उन्होंने बड़े शब्द से पुकार कर कहा; हे स्वामी, हे पवित्र, और सत्य; तू कब तक न्याय न करेगा? और पृथ्वी के रहने वालों से हमारे लोहू का पलटा कब तक न लेगा?

    11 और उन में से हर एक को श्वेत वस्त्र दिया गया, और उन से कहा गया, कि और थोड़ी देर तक विश्राम करो, जब तक कि तुम्हारे संगी दास, और भाई, जो तुम्हारी नाईं वध होने वाले हैं, उन की भी गिनती पूरी न हो ले॥

    12 और जब उस ने छठवीं मुहर खोली, तो मैं ने देखा, कि एक बड़ा भुइंडोल हुआ; और सूर्य कम्बल की नाईं काला, और पूरा चन्द्रमा लोहू का सा हो गया।

    13 और आकाश के तारे पृथ्वी पर ऐसे गिर पड़े जैसे बड़ी आन्धी से हिल कर अंजीर के पेड़ में से कच्चे फल झड़ते हैं।

    14 और आकाश ऐसा सरक गया, जैसा पत्र लपेटने से सरक जाता है; और हर एक पहाड़, और टापू, अपने अपने स्थान से टल गया।

    15 और पृथ्वी के राजा, और प्रधान, और सरदार, और धनवान और सामर्थी लोग, और हर एक दास, और हर एक स्वतंत्र, पहाड़ों की खोहों में, और चट्टानों में जा छिपे।

    16 और पहाड़ों, और चट्टानों से कहने लगे, कि हम पर गिर पड़ो; और हमें उसके मुंह से जो सिंहासन पर बैठा है और मेम्ने के प्रकोप से छिपा लो।

    17 क्योंकि उन के प्रकोप का भयानक दिन आ पहुंचा है, अब कौन ठहर सकता है?

    अध्याय 7
    Book of Revelation Hindivachan New Testament
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Email

    Related Posts

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 10 | 1 Corinthians – 10

    October 5, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    मरकुस अध्याय 1 | Book of Mark Chapter 1

    1 कुरिन्थियों – 6 | 1 Corinthians – 6

    1 कुरिन्थियों – 4 | 1 Corinthians – 4

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 19 | Book of Revelation Chapter 19

    Categories

    1 कुरिन्थियों – 14 | 1 Corinthians – 14

    सुची पर जायें 1 प्रेम का अनुकरण करो, और आत्मिक वरदानों की भी धुन में…

    Read More

    यूहन्ना अध्याय 14 | Book of John Chapter 14

    सूची पर जायें 1 तुम्हारा मन व्याकुल न हो, तुम परमेश्वर पर विश्वास रखते हो…

    Read More

    मरकुस अध्याय 2 | Book of Mark Chapter 2

    लूका रचित सुसमाचार– 20 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 6 | Book of Revelation Chapter 6

    सूची पर जायें फिर मैं ने देखा, कि मेम्ने ने उन सात मुहरों में से…

    Read More

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 19 | Book of Revelation Chapter 19

    सूची पर जायें फिर मैं ने मन्दिर में किसी को ऊंचे शब्द से उन सातों…

    Read More

    यूहन्ना अध्याय 2 | Book of John Chapter 2

    सूची पर जायें 1 फिर तीसरे दिन गलील के काना में किसी का ब्याह था,…

    Read More

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 10 | Book of Revelation Chapter 10

    सूची पर जायें 1 फिर मैं ने एक और बली स्वर्गदूत को बादल ओढ़े हुए…

    Read More
    New Testament

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    Recent Posts
    • 1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16
    • 1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15
    • 1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12
    • 1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13
    • 1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube LinkedIn
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    © 2023 HindiVachan. Designed by CreativeMevin.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.