Facebook Twitter Instagram
    Subscribe
    www.hindivachan.in
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • Home
    • Bible

      1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

      October 5, 2022
    • Quiz
    • Study
    • Contact
    • Donate
    www.hindivachan.in
    Home»Bible»New Testament»Book of John»यूहन्ना अध्याय 2 | Book of John Chapter 2
    Book of John

    यूहन्ना अध्याय 2 | Book of John Chapter 2

    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit WhatsApp Email
    सूची पर जायें

    1 फिर तीसरे दिन गलील के काना में किसी का ब्याह था, और यीशु की माता भी वहां थी।

    2 और यीशु और उसके चेले भी उस ब्याह में नेवते गए थे।

    3 जब दाखरस घट गया, तो यीशु की माता ने उस से कहा, कि उन के पास दाखरस नहीं रहा।

    4 यीशु ने उस से कहा, हे महिला मुझे तुझ से क्या काम? अभी मेरा समय नहीं आया।

    5 उस की माता ने सेवकों से कहा, जो कुछ वह तुम से कहे, वही करना।

    6 वहां यहूदियों के शुद्ध करने की रीति के अनुसार पत्थर के छ: मटके धरे थे, जिन में दो दो, तीन तीन मन समाता था।

    7 यीशु ने उन से कहा, मटकों में पानी भर दो: सो उन्हों ने मुँहामुँह भर दिया।

    8 यीशु ने उन से कहा, अब निकालकर भोज के प्रधान के पास ले जाओ।

    9 वे ले गए, जब भोज के प्रधान ने वह पानी चखा, जो दाखरस बन गया था, और नहीं जानता था, कि वह कहां से आया हे, ( परन्तु जिन सेवकों ने पानी निकाला था, वे जानते थे) तो भोज के प्रधान ने दूल्हे को बुलाकर, उस से कहा।

    10 हर एक मनुष्य पहिले अच्छा दाखरस देता है और जब लोग पीकर छक जाते हैं, तब मध्यम देता है; परन्तु तू ने अच्छा दाखरस अब तक रख छोड़ा है।

    11 यीशु ने गलील के काना में अपना यह पहिला चिन्ह दिखाकर अपनी महिमा प्रगट की और उसके चेलों ने उस पर विश्वास किया॥

    12 इस के बाद वह और उस की माता और उसके भाई और उसके चेले कफरनहूम को गए और वहां कुछ दिन रहे॥

    13 यहूदियों का फसह का पर्व निकट था और यीशु यरूशलेम को गया।

    14 और उस ने मन्दिर में बैल और भेड़ और कबूतर के बेचने वालों ओर सर्राफों को बैठे हुए पाया।

    15 और रस्सियों का को ड़ा बनाकर, सब भेड़ों और बैलों को मन्दिर से निकाल दिया, और सर्राफों के पैसे बिथरा दिए, और पीढ़ों को उलट दिया।

    16 और कबूतर बेचने वालों से कहा; इन्हें यहां से ले जाओ: मेरे पिता के भवन को व्यापार का घर मत बनाओ।

    17 तब उसके चेलों को स्मरण आया कि लिखा है, तेरे घर की धुन मुझे खा जाएगी।

    18 इस पर यहूदियों ने उस से कहा, तू जो यह करता है तो हमें कौन सा चिन्ह दिखाता है?

    19 यीशु ने उन को उत्तर दिया; कि इस मन्दिर को ढा दो, और मैं उसे तीन दिन में खड़ा कर दूंगा।

    20 यहूदियों ने कहा; इस मन्दिर के बनाने में छियालीस वर्ष लगे हें, और क्या तू उसे तीन दिन में खड़ा कर देगा?

    21 परन्तु उस ने अपनी देह के मन्दिर के विषय में कहा था।

    22 सो जब वह मुर्दों में से जी उठा तो उसके चेलों को स्मरण आया, कि उस ने यह कहा था; और उन्होंने पवित्र शास्त्र और उस वचन की जो यीशु ने कहा था, प्रतीति की॥

    23 जब वह यरूशलेम में फसह के समय पर्व में था, तो बहुतों ने उन चिन्हों को जो वह दिखाता था देखकर उसके नाम पर विश्वास किया।

    24 परन्तु यीशु ने अपने आप को उन के भरोसे पर नहीं छोड़ा, क्योंकि वह सब को जानता था।

    25 और उसे प्रयोजन न था, कि मनुष्य के विषय में कोई गवाही दे, क्योंकि वह आप ही जानता था, कि मनुष्य के मन में क्या है

     

    अध्याय 3
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Email

    Related Posts

    यूहन्ना अध्याय 21 | Book of John Chapter 21

    July 7, 2022

    यूहन्ना अध्याय 20 | Book of John Chapter 20

    July 7, 2022

    यूहन्ना अध्याय 19 | Book of John Chapter 19

    July 7, 2022

    यूहन्ना अध्याय 18 | Book of John Chapter 18

    July 7, 2022

    यूहन्ना अध्याय 17 | Book of John Chapter 17

    July 7, 2022

    यूहन्ना अध्याय 16 | Book of John Chapter 16

    July 7, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    यूहन्ना अध्याय 8 | Book of John Chapter 8

    लूका रचित सुसमाचार– 19 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 6 | Book of Revelation Chapter 6

    मत्ती 9 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 9 | Online Hindi Bible

    Categories

    रोमियों – अध्याय 5 | Romans Chapter 5

    सूची पर जायें 1 सो जब हम विश्वास से धर्मी ठहरे, तो अपने प्रभु यीशु…

    Read More

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    सुची पर जायें 1 अब उस चन्दे के विषय में जो पवित्र लोगों के लिये…

    Read More

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 2 | Book of Revelation Chapter 2

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 21 | Book of Revelation Chapter 21

    यूहन्ना अध्याय 14 | Book of John Chapter 14

    सूची पर जायें 1 तुम्हारा मन व्याकुल न हो, तुम परमेश्वर पर विश्वास रखते हो…

    Read More

    मरकुस अध्याय 2 | Book of Mark Chapter 2

    सूची पर जायें 1 कई दिन के बाद वह फिर कफरनहूम में आया और सुना…

    Read More

    यूहन्ना अध्याय 4 | Book of John Chapter 4

    सूची पर जायें 1 फिर जब प्रभु को मालूम हुआ, कि फरीसियों ने सुना है,…

    Read More

    मत्ती 4 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 4 | Online Hindi Bible

    सूची पर जायें 1 तब उस समय आत्मा यीशु को जंगल में ले गया ताकि…

    Read More
    New Testament

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    Recent Posts
    • 1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16
    • 1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15
    • 1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12
    • 1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13
    • 1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube LinkedIn
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    © 2023 HindiVachan. Designed by CreativeMevin.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.