Facebook Twitter Instagram
    Subscribe
    www.hindivachan.in
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • Home
    • Bible

      1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

      October 5, 2022
    • Quiz
    • Study
    • Contact
    • Donate
    www.hindivachan.in
    Home»Bible»Old Testament»Book of Exodus»निर्गमन अध्याय 31 | Book of Exodus Chapter 31
    Book of Exodus

    निर्गमन अध्याय 31 | Book of Exodus Chapter 31

    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit WhatsApp Email
    सूची पर जायें

    1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

    2 सुन, मैं ऊरी के पुत्र बसलेल को, जो हूर का पोता और यहूदा के गोत्र का है, नाम ले कर बुलाता हूं।

    3 और मैं उसको परमेश्वर की आत्मा से जो बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान, और सब प्रकार के कार्यों की समझ देनेवाली आत्मा है परिपूर्ण करता हूं,

    4 जिस से वह कारीगरी के कार्य बुद्धि से निकाल निकाल कर सब भांति की बनावट में, अर्थात सोने, चांदी, और पीतल में,

    5 और जड़ने के लिये मणि काटने में, और लकड़ी के खोदने में काम करे।

    6 और सुन, मैं दान के गोत्र वाले अहीसामाक के पुत्र ओहोलीआब को उसके संग कर देता हूं; वरन जितने बुद्धिमान है उन सभों के हृदय में मैं बुद्धि देता हूं, जिस से जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैं ने तुझे दी है उन सभों को वे बनाएं;

    7 अर्थात मिलापवाला तम्बू, और साक्षीपत्र का सन्दूक, और उस पर का प्रायश्चित्तवाला ढकना, और तम्बू का सारा सामान,

    8 और सामान सहित मेज़, और सारे सामान समेत चोखे सोने की दीवट, और धूपवेदी,

    9 और सारे सामान सहित होमवेदी, और पाए समेत हौदी,

    10 और काढ़े हुए वस्त्र, और हारून याजक के याजक वाले काम के पवित्र वस्त्र, और उसके पुत्रों के वस्त्र,

    11 और अभिषेक का तेल, और पवित्र स्थान के लिये सुगन्धित धूप, इन सभों को वे उन सब आज्ञाओं के अनुसार बनाएं जो मैं ने तुझे दी हैं॥

    12 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

    13 तू इस्त्राएलियों से यह भी कहना, कि निश्चय तुम मेरे विश्रामदिनों को मानना, क्योंकि तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में मेरे और तुम लोगों के बीच यह एक चिन्ह ठहरा है, जिस से तुम यह बात जान रखो कि यहोवा हमारा पवित्र करनेहारा है।

    14 इस कारण तुम विश्रामदिन को मानना, क्योंकि वह तुम्हारे लिये पवित्र ठहरा है; जो उसको अपवित्र करे वह निश्चय मार डाला जाए; जो कोई उस दिन में से कुछ कामकाज करे वह प्राणी अपने लोगों के बीच से नाश किया जाए।

    15 छ: दिन तो काम काज किया जाए, पर सातवां दिन पर मविश्राम का दिन और यहोवा के लिये पवित्र है; इसलिये जो कोई विश्राम के दिन में कुछ काम काज करे वह निश्चय मार डाला जाए।

    16 सो इस्त्राएली विश्रामदिन को माना करें, वरन पीढ़ी पीढ़ी में उसको सदा की वाचा का विषय जानकर माना करें।

    17 वह मेरे और इस्त्राएलियों के बीच सदा एक चिन्ह रहेगा, क्योंकि छ: दिन में यहोवा ने आकाश और पृथ्वी को बनाया, और सातवें दिन विश्राम करके अपना जी ठण्डा किया॥

    18 जब परमेश्वर मूसा से सीनै पर्वत पर ऐसी बातें कर चुका, तब उसने उसको अपनी उंगली से लिखी हुई साक्षी देनेवाली पत्थर की दोनों तख्तियां दी॥

     

    अध्याय 32
    Book of Exodus Hindivachan hindivachan.in Old Testament Online Hindi Bible
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Email

    Related Posts

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

    October 5, 2022

    1 कुरिन्थियों – 10 | 1 Corinthians – 10

    October 5, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 1 | Book of Revelation Chapter 1

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 20 | Book of Revelation Chapter 20

    प्रेरितों के काम 19 | Acts of Apostles Chapter 19 | Online Hindi Bible

    लूका रचित सुसमाचार– 19 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    Categories

    प्रेरितों के काम 8 | Acts of Apostles Chapter 8 | Online Hindi Bible

    अध्याय 1 उसी दिन यरूशलेम की कलीसिया पर बड़ा उपद्रव होने लगा और प्रेरितों को…

    Read More

    लूका रचित सुसमाचार– 5 | Gospel of Luke – Online Hindi Bible

    प्रथम चेलों का बुलाया जाना (मत्ती 4:18-22; मरकुस 1:16-20) 1 जब भीड़ उस पर गिरी…

    Read More

    1 कुरिन्थियों – 9 | 1 Corinthians – 9

    मरकुस अध्याय 7 | Book of Mark Chapter 7

    मत्ती 11 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 11 | Online Hindi Bible

    1 जब यीशु अपने बारह चेलों को आज्ञा दे चुका, तो वह उन के नगरों…

    Read More

    1 कुरिन्थियों – 1 | 1 Corinthians – 1

    सुची पर जायें 1 पौलुस की ओर से जो परमेश्वर की इच्छा से यीशु मसीह…

    Read More

    प्रेरितों के काम 10 | Acts of Apostles Chapter 10 | Online Hindi Bible

    अध्याय 1 कैसरिया में कुरनेलियुस नाम ऐक मनुष्य था, जो इतालियानी नाम पलटन का सूबेदार…

    Read More

    मरकुस अध्याय 2 | Book of Mark Chapter 2

    सूची पर जायें 1 कई दिन के बाद वह फिर कफरनहूम में आया और सुना…

    Read More
    New Testament

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    Recent Posts
    • 1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16
    • 1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15
    • 1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12
    • 1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13
    • 1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube LinkedIn
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    © 2023 HindiVachan. Designed by CreativeMevin.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.