Facebook Twitter Instagram
    Subscribe
    www.hindivachan.in
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • Home
    • Bible

      1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

      October 5, 2022

      1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11

      October 5, 2022
    • Quiz
    • Study
    • Contact
    • Donate
    www.hindivachan.in
    Home»Uncategorized»2 कुरिंथियों -अध्याय 5
    Uncategorized

    2 कुरिंथियों -अध्याय 5

    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit WhatsApp Email
    सूची पर जायें

    1 क्योंकि हम जानते हैं, कि जब हमारा पृथ्वी पर का डेरा सरीखा घर गिराया जाएगा तो हमें परमेश्वर की ओर से स्वर्ग पर एक ऐसा भवन मिलेगा, जो हाथों से बना हुआ घर नहीं परन्तु चिरस्थाई है।

    2 इस में तो हम कराहते, और बड़ी लालसा रखते हैं; कि अपने स्वर्गीय घर को पहिन लें।

    3 कि इस के पहिनने से हम नंगे न पाए जाएं।

    4 और हम इस डेरे में रहते हुए बोझ से दबे कराहते रहते हैं; क्योंकि हम उतारना नहीं, वरन और पहिनना चाहते हैं, ताकि वह जो मरनहार है जीवन में डूब जाए।

    5 और जिस ने हमें इसी बात के लिये तैयार किया है वह परमेश्वर है, जिस ने हमें बयाने में आत्मा भी दिया है।

    6 सो हम सदा ढाढ़स बान्धे रहते हैं और यह जानते हैं; कि जब तक हम देह में रहते हैं, तब तक प्रभु से अलग हैं।

    7 क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं।

    8 इसलिये हम ढाढ़स बान्धे रहते हैं, और देह से अलग होकर प्रभु के साथ रहना और भी उत्तम समझते हैं।

    9 इस कारण हमारे मन की उमंग यह है, कि चाहे साथ रहें, चाहे अलग रहें पर हम उसे भाते रहें।

    10 क्योंकि अवश्य है, कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के साम्हने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उस ने देह के द्वारा किए हों पाए॥

    11 सो प्रभु का भय मानकर हम लोगों को समझाते हैं और परमेश्वर पर हमारा हाल प्रगट है; और मेरी आशा यह है, कि तुम्हारे विवेक पर भी प्रगट हुआ होगा।

    12 हम फिर भी अपनी बड़ाई तुम्हारे साम्हने नहीं करते वरन हम अपने विषय में तुम्हें घमण्ड करने का अवसर देते हैं, कि तुम उन्हें उत्तर दे सको, जो मन पर नहीं, वरन दिखवटी बातों पर घमण्ड करते हैं।

    13 यदि हम बेसुध हैं, तो परमेश्वर के लिये; और यदि चैतन्य हैं, तो तुम्हारे लिये हैं।

    14 क्योंकि मसीह का प्रेम हमें विवश कर देता है; इसलिये कि हम यह समझते हैं, कि जब एक सब के लिये मरा तो सब मर गए।

    15 और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा।

    16 सो अब से हम किसी को शरीर के अनुसार न समझेंगे, और यदि हम ने मसीह को भी शरीर के अनुसार जाना था, तौभी अब से उस को ऐसा नहीं जानेंगे।

    17 सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं।

    18 और सब बातें परमेश्वर की ओर से हैं, जिस ने मसीह के द्वारा अपने साथ हमारा मेल-मिलाप कर लिया, और मेल-मिलाप की सेवा हमें सौंप दी है।

    19 अर्थात परमेश्वर ने मसीह में होकर अपने साथ संसार का मेल मिलाप कर लिया, और उन के अपराधों का दोष उन पर नहीं लगाया और उस ने मेल मिलाप का वचन हमें सौंप दिया है॥

    20 सो हम मसीह के राजदूत हैं; मानो परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है: हम मसीह की ओर से निवेदन करते हैं, कि परमेश्वर के साथ मेल मिलाप कर लो।

    21 जो पाप से अज्ञात था, उसी को उस ने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में होकर परमेश्वर की धामिर्कता बन जाएं॥

     

     

    अध्याय 6
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Email

    Related Posts

    1 कुरिन्थियों – 2 | 1 Corinthians – 2

    October 5, 2022

    लैव्यव्यवस्था अध्याय 7 | Leviticus Chapter 7

    October 3, 2022

    लैव्यव्यवस्था अध्याय 6 | Leviticus Chapter 6

    October 3, 2022

    यहोशू- अध्याय 24 | Joshua Chapter 24

    September 28, 2022

    यहोशू- अध्याय 23 | Joshua Chapter 23

    September 28, 2022

    यहोशू- अध्याय 22 | Joshua Chapter 22

    September 28, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    प्रेरितों के काम 25 | Acts of Apostles Chapter 25 – Online Hindi Bible

    1 कुरिन्थियों – 5 | 1 Corinthians – 5

    मत्ती 1 | मत्ती रचित सुसमाचार | Gospel of Matthew – 1 | Online Hindi Bible

    प्रेरितों के काम 18 | Acts of Apostles Chapter 18 | Online Hindi Bible

    Categories

    मत्ती 28 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 28 | Online Hindi Bible

    1 सब्त के दिन के बाद सप्ताह के पहिले दिन पह फटते ही मरियम मगदलीनी…

    Read More

    मत्ती 12 | मत्ती रचित सुसमाचार | Book of Matthew – 12 | Online Hindi Bible

    1 उस समय यीशु सब्त के दिन खेतों में से होकर जा रहा था, और…

    Read More

    प्रेरितों के काम 17 | Acts of Apostles Chapter 17 | Online Hindi Bible

    मरकुस अध्याय 13 | Book of Mark Chapter 13

    लूका रचित सुसमाचार– 23 | Gospel of Luke 23 – Online Hindi Bible

    1 तब सारी सभा उठकर उसे पीलातुस के पास ले गई। 2 और वे यह कहकर…

    Read More

    प्रेरितों के काम 17 | Acts of Apostles Chapter 17 | Online Hindi Bible

    अध्याय 1 फिर वे अम्फिपुलिस और अपुल्लोनिया होकर थिस्सलुनीके में आए, जहां यहूदियों का एक…

    Read More

    प्रेरितों के काम 28 | Acts of Apostles Chapter 28 – Online Hindi Bible

    अध्याय 1 जब हम बच निकले, तो जाना कि यह टापू मिलिते कहलाता है।2 और…

    Read More

    प्रकाशितवाक्य – अध्याय 13 | Book of Revelation Chapter 13

    सूची पर जायें और मैं ने एक पशु को समुद्र में से निकलते हुए देखा,…

    Read More
    New Testament

    1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16

    1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15

    1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13

    1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12

    Recent Posts
    • 1 कुरिन्थियों – 16 | 1 Corinthians – 16
    • 1 कुरिन्थियों – 15 | 1 Corinthians – 15
    • 1 कुरिन्थियों – 12 | 1 Corinthians – 12
    • 1 कुरिन्थियों – 13 | 1 Corinthians – 13
    • 1 कुरिन्थियों – 11 | 1 Corinthians – 11
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube LinkedIn
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    © 2023 HindiVachan. Designed by CreativeMevin.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.